
नई दिल्ली। बॉलीवुड सिनेमा की सुपर हॉट मलाइका अरोड़ा अपनी फिनटेस और ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। जब मौका उनके जन्मदिन का हो तो मलाइका का सबसे हॉट दिखना तो बनता है। एक्ट्रेस आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौक पर उन्होंने सोमवार रात को मुंबई के फाइव स्टार होटल में पार्टी रखी। मलाइका की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने शिरकत की। पार्टी में कई एक्ट्रेस भी एक से बढ़कर एक बनकर आईं, इस दौरान सभी ने जमकर डांस किया और पोज़ देते हुए खूब फोटो क्लिक कराई। इस बर्थडे बैश में अक्षय कुमार, करण जौहर, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, अर्जुन रामपाल जैसे तमाम सिलेब्स शामिल हुए। आइये आपको मलाइका के जन्मदिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं…
READ MORE
तस्वीरों में देखें हॉटनेस
हॉट सिल्वर आउटफिट हो या सेक्सी मूव्स, इस पार्टी में मलाइका हर चीज में हिट रहीं। सभी की आंखें उन्हीं पर टिकी रहीं। ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी फ्लोर पर डांस का मौका नहीं छोड़ा और झूमकर डांस किया। यही नहीं, उन्होंने मलाइका के साथ पार्टी को को-होस्ट भी किया।
काफी समय बाद मुंबई में मनाया अपना जन्मदिन
मलाइका की बर्थडे पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो काफी हॉट लग रही हैं। अपने खास दिन पर एक्ट्रेस ने शिमर शार्ट ड्रेस पहनी थी, जो की बेकलेस थी। इसके साथ मलाइका ने हाईहील्स पहनी थीं और हाथ में बस एक घड़ी थी। इसके अलावा मलाइका ने कोई ज्वेलरी नहीं पहनी थी। इस ड्रेस में बर्थडे गर्ल काफी हॉट लग रही थीं। आपको बता दें कि 6-7 साल बाद ऐसा हुआ है जब मलाइका ने अपना बर्थडे मुंबई में सेलिब्रेट किया। वरना एक्ट्रेस अपना बर्थडे हमेशा विदेश में मनाती हैं।
खबरों से जुड़ें रहने के लिए हमें Facebook, Twitter और Telegram पर फॉलो करें