
लखनऊ। देश में सत्ता का ऐसा नशा है जो उतारने से भी नहीं उतरता है। ऐसे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर सपा से गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के लिए अभी भी गुंजाइश है। शिवपाल सोमवार को मैनपुरी के पहाड़पुर गांव में शहीद उमेश चंद्र यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने प्रयास किए, लेकिन साजिश रचने वालों ने ऐसा नहीं होने दिया। गुंजाइश तो अभी भी है लेकिन वो विलय नहीं, सपा से गठबंधन के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तारीफ में खूब कसीदे गढ़े।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का गृहमंत्री अमित शाह से सवाल, पूछा- कहां बने 17 नए मेडिकल कॉलेज
READ MORE
भाजपा पर साधा निशाना
जब मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने तो उन्होंने शहीदों के शव को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया। शहीद के परिजनों को प्रदेश और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का भी कार्य किया। उन्होंने कहा कि वो मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का काम कर रहे हैं। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को पूरी तरह विफल बताया। कहा कि आज लूट, हत्या और डकैती आम बात हो गई है। अपराधी जहां निरंकुश हैं तो वहीं रोजगार न मिलने से युवा परेशान हैं।